रविवार, 29 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी अब सीबीआई में सेवाएं देंगी

चंडीगढ़
हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी अब सीबीआई में सेवाएं देंगी। वर्ष 2013 बैच की आईपीएस आस्था मोदी की केंद्रीय जांच ब्यूरो में एंट्री हो गई है। आस्था मोदी एनआईए के पूर्व डीजी और सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक वाईसी मोदी की बेटी हैं। आस्था मोदी को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वह 5 वर्षों की प्रारंभिक अवधि या अगले आदेश तक इस पद पर नियुक्त रहेंगी। आस्था मोदी हरियाणा में कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Tags:#Women IPS officers

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments