रविवार, 29 नवंबर 2026

Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस

मुंबई 
राधिका
मदान शोबिज की एक टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. वो अपने हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाती हैं. राधिका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और फैन्स को अपनी पोस्ट से ट्रीट देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की, जिसमें वो Beach वेकेशन के दौरान ब्लू रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस उनके बोल्ड लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

राधिका का वीडियो वायरल 
राधिका के इस रील में उन्हें समुद्र किनारे रिलैक्स मूड में देखा जा सकता है. वो पानी में लहराते हुए, रेत पर लेटते हुए और सूरज की रोशनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी है. ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप संग उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। 

वीडियो के बैकग्राउंड में सफेद चट्टानें, नीला समुद्र और लुभावना दृश्य दिखाया गया है, जो कुल मिलाकर एक सपनों जैसा बीच माहौल बनाता है. वीडियो राधिका के प्लेफुल और कॉन्फिडेंट अंदाज को दर्शाता है. राधिका ने ना सिर्फ बिकिनी में Beach पर टाइम बिताया, बल्कि उन्होंने लजीज फूड आइटम्स भी एंजॉय किए। 

फैन्स ने किया रिएक्ट
राधिका का बोल्ड अंदाज देखकर फैन्स कमेंट में अपने दिल की बात कह बिना नहीं रह पाए. एक ने लिखा कि ओल्ड ईशानी को मिस कर रहे हैं. एंजॉय ईशानी. अन्य ने लिखा कि कितनी प्यारी लग रही हो. दूसरे ने कहा कि OMG क्या अदा है. कुछ ने उन्हें हॉट, क्वीन और ग्लैमरस जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ की। 

राधिका मदान टीवी इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं. 'पटाखा', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों के बाद वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर वो अकसर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आते हैं. टीवी पर वो ईशानी के किरदार से घर-घर मशहूर हुई थीं। 

Tags:#Radhika Madan

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments