रविवार, 29 नवंबर 2026

लुधियाना में स्टंटबाज बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, सख्त कार्रवाई के साथ चेतावनी

लुधियाना.

शहर के 2 बाइकर्स सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे थे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो के आधार पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज दीपक शर्मा की ड्यूटी लगाई। दीपक शर्मा ने बाइको के रजिस्टर्ड पते के आधार पर दोनों युवकों को बुलाकर उनके खतरनाक ड्राइविंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के जुर्म में चालान किए है।

दीपक शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षित सफर के लिए है ना की स्टंटबाजी के लिए। उक्त युवक सड़कों पर स्टंटबाजी कर अपनी व सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल रहे थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लोग सड़कों पर स्टंटबाजी करने से परहेज करें वरना ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags:#Stunt Bikers Action

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments