रविवार, 29 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

CG Nikay Chunav 2026: कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक, संगठन में बढ़ी सक्रियता

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. सभी पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं.

नगर निगम में इन्हें मिली जिम्मादारी -
बीरगांव – पर्यवेक्षक – डॉ. शिवकुमार डहरिया, सह-पर्यवेक्षक – मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू.
भिलाई – पर्यवेक्षक – धनेंद्र साहू, सह-पर्यवेक्षक – दीपक दुबे.
रिसाली – पर्यवेक्षक – मोहन मरकाम, सह-पर्यवेक्षक – कन्हैया अग्रवाल.
भिलाई चरोदा – पर्यवेक्षक – विकास उपाध्याय, सह-पर्यवेक्षक – राजेन्द्र साहू.

नगर पालिकाओं में पर्यवेक्षकों का जिम्मा -
बैकुंठपुर – राजेन्द्र सिंह
शिवपुर चरचा – प्रशांत मिश्रा
सारंगढ़ – चातुरी नंद
जामुल – प्रमोद दुबे
खैरागढ़ – छन्नी साहू
प्रेमनगर – भानुप्रताप सिंह
मारो – सुनील महेश्वरी
नरहरपुर – आनंद पवार
कोन्टा – अवधेश गौतम
भैरमगढ़ – रेखचंद जैन
भोपालपटनम – सततार अली

Tags:#Congress Appointed

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments