गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, जालंधर में ISI समर्थित BKI मॉड्यूल का खुलासा

चंडीगढ़ 
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिशों को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग, जालंधर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के नाम गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह बताए जा रहे हैं।

यह आतंकी नेटवर्क ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में बैठे हैंडलर निशान जौरियां और आदेश जमराई द्वारा चलाया जा रहा था। दोनों को बीकेआई सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश प्राप्त थे। रिंदा इस समय पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में छिपा हुआ है और भारत में हिंसा फैलाने की साजिशों को अंजाम दे रहा है।
 
ढाई किलो विस्फोटक और रिमोट बरामद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान ढाई किलो विस्फोटक पदार्थ (आरडीएक्स) और एक रिमोट नियंत्रक उपकरण बरामद किया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि यह विस्फोटक एक विशिष्ट लक्ष्य पर आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसका निशाना कौन था और इसके पीछे स्थानीय स्तर पर कितने लोग शामिल हैं।

आतंक निरोधक कानून के तहत केस
इस मामले में थाना एसएसओसी, अमृतसर में गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध गिरोहों को पूरी तरह समाप्त करने के मिशन पर कार्यरत है। राज्य में शांति, अमन और सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर आतंकवाद को दोबारा सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

Tags:#Terror crackdown

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments