शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

पंजाब बंद के दौरान लुधियाना में सिख जत्थेबंदियों का प्रदर्शन, नेशनल हाईवे किया जाम

लुधियाना.

सिख जत्थेबंदियों ने जेल में बंद बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल चौक में धरना लगाकर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसके चलते नेशनल हाईवे के ऊपर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार इस मौके पर रोष प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की आंखें खोलने के लिए आज उनके द्वारा नेशनल हाईवे को जाम किया गया है ताकि केंद्र सरकार जेल में बंद बंदी सिखों को जल्द से जल्द रिहा कर सके।

वहीं, नेशनल हाईवे जाम होने के बाद लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए किसी भी विभाग द्वारा जाम खुलवाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Tags:#Sikh Groups

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments