पंजाब में मंगलवार को हंगामा! छुट्टी की घोषणा, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद
जालंधर
अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने पंजाब में कई त्योहार और सरकारी छुट्टियाँ होने वाली हैं। गांधी जयंती, दशहरा, दीवाली और विश्वकर्मा दिवस के साथ-साथ अगले सप्ताह एक और सरकारी छुट्टी पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए निर्धारित की गई है।
दरअसल, 7 अक्टूबर को महर्षि भगवन वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
त्योहारों के सीज़न के चलते अक्टूबर माह में पंजाब वासियों के लिए कई छुट्टियों का सिलसिला रहेगा। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के बाद 20 अक्टूबर को दीवाली और 21 अक्टूबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा, जिससे प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।

पाठकों की राय
इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।
अपनी राय लिखें
सभी Comments
0 commentsइस खबर पर अपनी राय सबसे पहले साझा करें।