शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

21 मार्च से बुध की चाल बदलेगी खेल! इन राशियों के लिए बढ़ सकता है तनाव

ज्योतिष शास्त के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी गति बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. इसी कड़ी में बुध ग्रह की चाल में बदलाव फिर से कुछ राशि वालों पर अलग- अलग प्रकार से प्रभाव डाल सकता है. आपको बता दें 26 फरवरी 2026 से बुध की उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था शुरू हुई थी, जो 21 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है.

इस दिन से ही बुध फिर से सीधी चाल चलेंगे यानी मार्गी होने वाले हैं. मान्यता के अनुसार, बुध का मार्गी होना सामान्य रूप से शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह कुछ राशियों के लिए चुनौतियां भी लेकर आ सकता है. आइए सबसे पहले समझते हैं बुध के व्रकी और मार्गी होने क्या राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है.

बुध के मार्गी होने का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संचार, तकनीक और गणना का कारक ग्रह माना जाता है. जब बुध की चाल बदलती है तो इसका सीधा असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, बातचीत और कामकाज पर पड़ सकता है. वक्री अवस्था में जहां कई काम अटक सकते हैं, वहीं मार्गी होने पर अक्सर चीजें धीरे-धीरे सामान्य होने लगती हैं. हालांकि यदि ग्रह की स्थिति कमजोर हो या वह अशुभ प्रभाव में हो तो मार्गी अवस्था में भी कुछ राशियों के लिए तनाव और रुकावटें बनी रह सकती हैं.

इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां!
तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए बुध की सीधी चाल कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकती है.
    कार्यक्षेत्र में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.
    सहकर्मियों के साथ संवाद में सावधानी रखें.
    व्यापार से जुड़े लोगों को कागजी कार्यों में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी.
    आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें.

कुंभ राशि
    कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है.
    कामकाज में अचानक बाधाएं आ सकती हैं.
    योजनाएं पूरी होने में देरी हो सकती है.
    तकनीकी या ऑनलाइन कार्यों में परेशानी आ सकती है.
    यात्रा से जुड़े मामलों में भी विलंब संभव है.

मीन राशि
    मीन राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक दबाव महसूस हो सकता है.
    निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है.
    धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है.
    किसी बात को लेकर गलतफहमी या विवाद की स्थिति बन सकती है.
    कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.

 

Tags:#Mercury#zodiac signs

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments