गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ मनाई शादी की 26वीं सालगिरह

मुंबई,

 बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शुक्रवार को अपनी शादी की 26वीं सालगिरह धूमधाम से मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ पुरानी यादों को ताजा किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पल-पल साथ चलते हुए, हमने जिंदगी के 26 सालों को यादगार बना दिया। सालगिरह मुबारक हो, डॉ. नेने!”

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ ‘तू है, तो दिल धड़कता है’ ऐड किया।

फैंस को अभिनेत्री का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, माधुरी और श्रीराम नेने की मुलाकात अभिनेत्री के भाई ने करवाई थी। शुरुआत में माधुरी श्रीराम से मिलने को तैयार नहीं थीं, लेकिन भाई के मनाने पर वह मान गईं। पहली मुलाकात में ही श्रीराम की सादगी ने माधुरी का दिल जीत लिया। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार, 17 अक्टूबर 1999 को दोनों ने अमेरिका में सादगी भरे समारोह में शादी कर ली। शादी की खबर ने बॉलीवुड और मीडिया को चौंका दिया था, क्योंकि माधुरी ने इसे गोपनीय रखा था।

अभिनेत्री की शादी बॉलीवुड के लिए काफी हैरानी भरी थी। कई स्टार्स ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया है।

शादी के बाद माधुरी अमेरिका में बस गईं, जहां श्रीराम एक सफल डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। वहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और मदरहुड की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस दौरान उनके दो बेटे, अरिन और रियान हुए। वह बीच-बीच में भारत आकर चुनिंदा फिल्में करती रहीं। श्रीराम ने हर कदम पर उनका साथ दिया और बाद में दोनों ने भारत में स्थायी रूप से बसने का फैसला किया।

भारत लौटने के बाद माधुरी ने फिर से बॉलीवुड में वापसी की। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags:#26th wedding anniversary#Madhuri Dixit#Shriram Nene

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments