नए साल के साथ बदलेगा हरियाणा का मौसम, इस दिन बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया शीतलहर अलर्ट
हरियाणा
हरियाणा के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इन दिनों लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मौसम बदलने लगा है। 30 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से शुक्रवार को हल्की बादलवाही और कोहरा छाया रहा। इस दौरान नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं 30 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई जा रही है, जिसके प्रभाव से सूबे के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे नए साल में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।

पाठकों की राय
इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।
अपनी राय लिखें
सभी Comments
0 commentsइस खबर पर अपनी राय सबसे पहले साझा करें।