गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।  उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

कोरबा प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:#Marriage Ceremony

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments