शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

हरियाणा किसानों के लिए 31 जुलाई तक फसल पंजीकरण का अंतिम मौका जारी

चंडीगढ़
 हरियाणा के जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने का मौका है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। यह आवश्यक इसलिए है, क्योंकि किसानों को खाद भी पोर्टल में दर्ज जमीन और फसल के अनुसार ही मिलेगी

फसल तैयार होने पर जब किसान मंडी में सरकारी एजेंसी के पास फसल बेचने जाएंगे तो पोर्टल में दर्ज फसल ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। फसल पंजीकरण कराने वाले किसान के पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आइडी के रूप में होना चाहिए।

किसानों को पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-117 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के खंड कार्यालय से भी मदद ले सकते हैं।

किसान अपने गांव के कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) अटल सेवा केंद्र या स्वयं अपने मोबाइल नंबर से fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।

Tags:#Meri fasal meri boyra#top-news

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments