शनिवार, 28 नवंबर 2026
ब्रेकिंग खबर अपडेट हो रही है, ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस ऑपरेटरों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) नहीं लगाने पर नोटिस जारी किया है. विभाग ने सभी बस संचालकों से 23 जुलाई तक स्पष्टीकरण मांगा है.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला या निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित बसों के परमिट (अनुमति) रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, कई बस संचालकों का कहना है कि वे अपनी बसों में पहले से ही GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन अब परिवहन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप VLTD अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं. 

Tags:#Bus Operators

पाठकों की राय

इस खबर पर अपनी राय और सुझाव साझा करें।

0 Comments

अपनी राय लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया जाएगा।
अधिकतम 2000 characters 0 / 2000

सभी Comments

0 comments